UP Board Solutions for Class 8 Home Craft Chapter 10 पाक कला

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 8 Home Craft Chapter 10 पाक कला

These Solutions are part of UP Board Solutions for 8 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Home Craft Chapter 10 पाक कला

पाठ-10 पाक कला
अभ्यास

1. वस्तुनिष्ठ
प्रश्न
(1) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएउत्तर
(क) उड़द की दाल को साफ करके छः घंटे पहले भिगो देते हैं।
(ख) लौकी की बरफी को थाली पर फैलाने से पहली घी लगाते हैं।
(ग) चावल के अतिरिक्त साबूदाना की भी खीर बनाई जा सकती है।

(2) सही  (✔)  या गलत  (✗)  का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)
(क) आलू का भरवाँ पराठा बनाते समय उबले आलू को छीलते नहीं हैं।        (✗)
(ख) सूजी का हलुव बनाते समय महीन छन्नी से सूजी नहीं छाननी चाहिए।     (✗)
(ग) ब्रेड रोल बनाते समय ब्रेड पानी में नहीं भिगोना चाहिए।                              (✗)

2. अति लघु उत्तरीय
प्रश्न
(क): चावल की खीर में चीनी कब डालते हैं?
उत्तर : चावल के पक जाने और दूध के गाढ़ा हो जाने पर उसमें चीनी डालते हैं।

(ख) पकौड़ी गुलाबी और कुरकुरी बने, इसके लिए आँच कैसी रखेंगे?
उत्तर : मध्यम आँच रखनी चाहिए।

3. लघु उत्तरीय
प्रश्न
(क) गुलाक्जामुन बनाने की विधि लिखिए।
उत्तर : आवश्यक सामग्री- खोया- 200 ग्राम, चीनी- 250 ग्राम, मैदा- 30 ग्राम, घी- 500 ग्राम, बताशे- 50 ग्राम, केवड़ा, गुलाबजल-2,3 बूंदे, बर्तन- भगौना, कढ़ाही, कलछुल, पानी- 500 मिली लीटर)
विधि : भगौने में पानी में चीनी से चासनी तैयार करते हैं। उसमें केवड़ा, गुलाबजल डालकर अलग रख देते हैं। मैदा छानकर खोए में मिलाते हैं। छोटी-छोटी गोलियों के बीच में एक बताशा रखकर पुनः गोली बना लेते हैं। कढ़ाही के गर्म घी में मध्यम आँच पर इन गोलियों को सुनहरा भूरा होने तक तल लेते हैं। इसके बाद तले हुए रसगुल्ला को तैयारे चासनी में डाल देते हैं। अच्छी तरह  फूल जाने पर परोसते हैं।

(ख) पूरी का आटा गूंथते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर : थाली या परात में आटा डालकर उसमें अजवाइन, नमक, घी, (दो चम्मच) मिलाते हैं। अब आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मुलायम होने तक अच्छी तरह गूंध लेते हैं। पूरी का आटा मुलायम और रोटी के आटे से थोड़ा कड़ा होना चाहिए।

4. दीर्घ उत्तरीय
प्रश्न
(क) भुनी दाल की कचौड़ी बनाने की विधि सामग्री सहित लिखिए।
उत्तर : आवश्यक सामग्री- आटा- 500 ग्राम, उड़द क़ी चुनी दाल-250 ग्रा०, घी- 500 ग्राम, नमक, लाल मिर्च, सौंफ, धनिया, हींग, बर्तन- कढ़ाही, कलठ्ठन, परात या थाली।
विधि : उड़द की दाल छह घण्टे पले भिगो देते हैं। आटे को थान्नी या परात में रखकर 50 ग्राम नमक देते हैं। फिर .. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम गूंथ लेते हैं। दाल महीन पीसकर हींग, धनियाँ, सौंफ, लाल मिर्च, नमक व हरा धनियाँ मिलाकर भरावन तैयार करते हैं। गर्म घी में भरावन भून लेते हैं। आटे की छोटी-छोटी गोलियाँ बनाकर अँगूठे से बीच में दबाते हैं। गोलाई में चौड़ा व बड़ा करके भरावन भरकर मुँह बन्द कर लेते हैं। चकले पर बेलन से-छोटे आकार में बेलकर । कढ़ाही के गर्म घी में दोनों तरफ से सेक लेते हैं।

(ख) गाजर का हलुआ बंनाने की विधि सामग्री सहित लिखिए।
उत्तर : गाजर का हलवा – आवश्यक सामग्री गाजर-500 ग्राम, चीनी- 125 ग्राम, काजू- 50 ग्राम, बादाम- 50 ग्राम, खोया- 200 ग्राम, दूध- 750 ग्राम, बर्तन- बड़ी कढ़ाही, कलछुल, कद्दूकस।
विधि : गाजर धोकर, छीलकर कद्दूकस में कस लें। कढ़ाही में दूध डालकर उसमें गाजर पकने को डाल दें। थोड़ी गल जाने और दूध सूखने पर चीनी डालकर चलाएँ। चीनी घुल जाने पर खोया,
काजू व कटा बादाम मिलाएँ।

प्रोजेक्ट कार्य :
नोट : विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Home Craft Chapter 10 पाक कला help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Home Craft  Chapter 10 पाक कला drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+