UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल.

औरंगजेब का काल

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) औरंगजेब ने मुहतस्सिब की नियुक्ति क्यों की थी?
उत्तर
औरंगजेब ने मदिरा, भांग आदि के सार्वजनिक सेवन पर प्रतिबंध लगाया तथा अनैतिकता को रोकने एवं जन आचरण पर नजर रखने हेतु मुहतस्सिब नियुक्त किया।

(ख) मुगल साम्राज्य के पतन में किस सीमा तक औरंगजेब उत्तरदायी था?
उत्तर
मुगल साम्राज्य के पतन में औरंगजेब सबसे अधिक उत्तरदायी था। उसके शासन काल में मुगल साम्राज्य की कमजोरी सबको मालूम हो गई। मुगल सरदारों की विलासिता अधिक बढ़ गई। प्रशासनिक स्तर पर व्यापक भेदभाव एवं असन्तोष फैल गया। इससे उसके जागीरदारी व्यवस्था में गम्भीर संकट पैदा हो गया। उसने अपने राजनीतिक क्षेत्र में कई गलतियाँ की। उसने राजपूतों एवं मराठों को मित्र बनाने के बजाय शत्रु बनाया, जो उसके पतन का कारण बने।

(ग) मुगलों के पतन के कारण के रूप में आर्थिक संकट का वर्णन कीजिए।
उत्तर
मुगलों के शासन के अन्त में सामाजिक पतन के साथ-साथ आर्थिक पतन हुआ। इसके अन्त तक राजकोष में न तो अधिक धन बचा था न ही जागीरें। अधिकारियों को वेतन देना कठिन हो गया। कर का बोझ अधिक होने के कारण जमींदार एवं किसान असन्तुष्ट हो गए, जिससे आर्थिक संकट बढ़ गया।

(घ) राजपूतों के प्रति औरंगजेब की नीति के विषय में लिखिए।
उत्तर
राजपूतों के प्रति औरंगजेब की नीति- औरंगजेब एक कट्टर मुसलमान था। उसने शासक बनने के बाद राजपूतों के प्रति परम्परागत नीतियों में परिवर्तन किया। कई प्रांतों में राजपूत राजाओं की मृत्यु के बाद औरंगजेब ने उसे अपने अधीन बना लिया, इससे राजपूत राजाओं में असन्तोष फैल गया और वे बादशाह के विरुद्ध हो गए।

प्रश्न 2.
प्रश्नों के नीचे कुछ विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प के गोले को काला करें-
(क) सतनामियों ने किसके समय में विद्रोह किया
अकबर ◯
औरंगज़ेब ●
शाहजहाँ ◯
जहाँगीर ◯

(ख) महाराजा जसवन्त सिंह को किस मुगल शासक से सम्बन्ध था-
औरंगजेब ●
अकबर ◯
जहाँगीर ◯
दाराशिकोह ◯

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+