UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) टैगा प्रदेश केवल उत्तरी गोलार्द्ध में ही क्यों पाए जाते हैं ?
उत्तर :
उत्तरी गोलार्ध में 50° उत्तरी अक्षांश में स्थलमण्डल पाया जाता है। जबकि दक्षिणी गोलार्ध में 50° दक्षिणी अक्षांश से 65° दक्षिणी अक्षांश के मध्य जलमण्डल का विस्तार है। यही कारण है कि टैगा प्रदेश केवल उत्तरी गोलार्द्ध में ही पाए जाते हैं। यदि दक्षिणी गोलार्द्ध में भी स्थलमण्डल होता तो यहाँ भी टैगा प्रदेश पाए जाते।

(ख) टैगा प्रदेश में कृषि क्यों नहीं विकसित है ?
उत्तर :
वर्ष के अधिकांश समय धरातल पर स्थायी रूप से बर्फ के जमे रहने और जल के रूप में कम वर्षा के कारण टैगा प्रदेश में मिट्टी का विकास नहीं हो पाता है। यहाँ की मिट्टी पथरीली है जो कृषि की दृष्टि से अनुपजाऊ है। इसलिए टैगा प्रदेश में कृषि विकसित नहीं है।

(ग) टण्डा प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
टुण्डुः प्रदेश की प्रमुख विशेषताएँ निम्नांकित हैं –

  • टुण्ड्रा प्रदेश आर्कटिक महासागर का एक हिस्सा है जो पूरे साल बर्फ से ढका रहता है।
  • यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ कई महीने लगातार रात रहती है और कई महीने लगातार दिन।
  • इस क्षेत्र में मुख्य रूप से बौनी झाड़ियाँ, घास, लाइकेन काई और दलदली पौधे उगते हैं। विश्व के कुछ टुण्डा प्रदेशों में छितरे हुए वृक्ष भी पाये जाते हैं।
  • उत्तरी अमेरिका के टुण्ड्रा निवासियों को ‘एस्किमो’ तथा यूरेशियो के टुण्ड्रा निवासियों को ‘लैप्स’, ‘फिन’ या ‘याकूत’ कहा जाता है।
  • टुण्ड्रा प्रदेश में उगने वाले वृक्षों की बढ़ोतरी कम तापमान और अपेक्षाकृत छोटे मौसम के कारण प्रभावित होती है।
  • इस क्षेत्र के निवासी-लैप, सैमोयेद तथा एस्किमो, अपने भोजन में मछली के अतिरिक्त रेनडीयर के मांस तथा दूध का उपयोग करते हैं।
  • इस इलाके में रेनडीयर, कैरिबो, ध्रुवीय भालू, लोमड़ी मस्क बैल तथा खरगोश आदि स्थानीय जीव पाये जाते हैं। यहाँ सील, हवेल और वालरस आदि जीव हैं। ग्रीष्म में अनेक प्रकार के पक्षी भी यहाँ पाए जाते हैं।

(घ) टुण्ड्रा प्रदेश में कौन-कौन सी जनजातियाँ निवास करती हैं ?
उत्तर :
टुण्ड्रा प्रदेश में उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैण्ड आदि जगहों पर एस्किमों, फिनलैण्ड में लैप और साइबेरिया में याकूत कहे जाने वाली जनजातियाँ निवास करती हैं।

(ङ) टैगा किस भाषा का शब्द है और इसका क्या अर्थ है ?
उत्तर :
टैगा रूसी भाषा का शब्द है इसका अर्थ है शंक्वाकार वन।

प्रश्न 2.
सही जोड़े मिलाइए –

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन 1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) शीतकाल में साइबेरिया के पक्षी भारत के मैदान में प्रवास करते हैं।
(ख) बोरियल वन केवल उत्तरी गोलार्द्ध में पाए जाते हैं।
(ग) काई, लाईकन और बर्च टुण्डी प्रदेश की वनस्पतियाँ हैं।
(घ) टैगा प्रदेश में शंक्वाकार वन पाए जाते हैं।
(ङ) फिनलैण्ड के टुण्ड्रा निवासियों को लैप कहते हैं।
(च) टुण्डा निवासी शिकार के लिए जिस नाव का प्रयोग करते हैं, उसे कयाक कहते हैं।

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 11 प्राकृतिक प्रदेश एवं मानव जीवन , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+