UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई

UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई.

भारत : कृषि एवं सिंचाई

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(क) निर्वाह कृषि और व्यापारिक कृषि में क्या अन्तर है?
उत्तर
जो कृषि केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए की जाती है, उसे निर्वाह कृषि कहा। जाता है और जिस कृषि का मुख्य उद्देश्य बाजार में फसल बेचना हो उसे व्यापारिक कृषि कहा जाता है। इसे फसल-विशिष्टीकरण भी कहते हैं।

(ख) चावल के उत्पादन के लिए किस प्रकार की जलवायु होनी चाहिए?
उत्तर
चावल के उत्पादन के लिए मानसूनी जलवायु होनी चाहिए।

(ग) भारत के मुख्य कपास उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए?
उत्तर
भारत में कपास का उत्पादन महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा आदि राज्यों में होता है।

(घ) भारत में चकबंदी से क्या लाभ हुए हैं?
उत्तर
चकबंदी से निम्न लाभ हुए हैं।

  1. किसानों की बिखरी जमीन एक स्थान पर हुई है।
  2. किसानों के समय की बचत होती है।
  3. किसान आसानी से बुआई, जुताई तथा सिंचाई कर लेते हैं।
  4. इससे पैदावार में वृद्धि हुई है।

(ङ) हरित क्रान्ति क्या है? इसके प्रभावों को लिखिए।
उत्तर
वर्ष 1966-67 में हरित क्रान्ति के माध्यम से कृषि उत्पादन के क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन आया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत किस्म के बीज, खाद, सिंचाई तथा आधुनिक यंत्रों के उपयोग द्वारा कृषि उपज में तीव्र गति से वृद्धि करना था। इसे ही हरित क्रान्ति कहते हैं। भारत में डॉ०एम०एस० स्वामीनाथन को हरित क्रान्ति का जनक कहा जाता है।

हरित क्रांति का प्रभाव- हरित क्रांति के प्रभाव स्वरूप अधिक उपज के लिए सुधरे हुए उन्नत बीजों का प्रयोग होने लगा।

  • रासायनिक खादों जैसे- अमोनियम सल्फेट, यूरिया, सुपर फॉस्फेट, पोटैशियम सल्फेट, डाई-अमोनियम फॉस्फेट तथा पोटैशियम नाइट्रेट का विकास व उपयोग किया गया।
  • जैविक खाद का उत्पादन बढ़ाना जैसे कंपोस्ट की खाद, हरी खाद (जिसमें सनई, हैचा को सड़ाया जाता है) नीम की खली की खाद इत्यादि।
  • रासायनिक कीट नाशक दवाओं को प्रयोग करना।
  • कृषि यंत्र जैसे ट्रैक्टर, थ्रेशर आदि का प्रयोग करना।
  • फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप, नहरों तथा तालाब आदि बनाने का कार्य किया गया।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) कृषि कार्य में कृषि के साथ-साथ पशुपालन को शामिल किया जाता है।
(ख) गन्ना भारत की नकदी फसल है।
(ग) चावल के लिए अधिक गर्मी तथा अधिक पानी की आवश्यकता होती है।
(घ) खरीफ की फसलें वर्षा ऋतु के प्रारम्भ में बोई और शीत ऋतु के प्रारम्भ में काटी जाती हैं।
(ङ) भारत में सिंचाई का सबसे प्रचलित साधान नहर है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत कृषि एवं सिंचाई 1

प्रश्न 4.
सही पर सही का चिह्न ✓ और गलत पर ✗ का चिह्न लगाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत कृषि एवं सिंचाई 2

भौगोलिक कुशलताएँ-
विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 2 भारत : कृषि एवं सिंचाई, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This is a free online math calculator together with a variety of other free math calculatorsMaths calculators
+